ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
ओडिशा के सीएम पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली टीम को उनके इस प्रदर्शन के सम्मान में यह पुरस्कार दिया जायेगा । ...
Vande Bharat Express Trains: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ...
Odisha: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उड़िया दैनिक समाचार पत्र ‘संबाद’ के मालिक-संपादक सौम्य रंजन पटनायक समेत दो विधायकों को बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। ...
वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त पुलिस की गाड़ी तस्करों का पीछा कर रही है और तस्कर पुलिस से बचने के लिए गांजा से भरे बैग सड़क पर फेंकता दिख रहा है। ...
लेखिका, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और पत्रकार गीता मेहता का 80 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी बहन के निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रति संवेदना व्यक्त की। ...