ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित ध्रुवास्त्र को हेलीकॉप्टर से लांच किया जा सकता है कि वह दुनिया के सबसे आधुनिक एंटी-टैंक हथियारों में से एक है। ...
ओडिशा के कंधमाल जिले माओवादी एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई गोलीबारी में पांच माओवादी की मौत हो गई है। इसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुई है। ...
तिर्तोल से बीजू जनता दल के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 66 साल के थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। पिछले कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। ...
मारे गए माओवादी बांसधारा-घुमुसुर-नगाबली समूह के सदस्य थे। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान, केकेबीएन डिवीजन के सदस्यों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सहित मतदान सामग्री ले जाने वाले दो वाहनों को आग लगा दी थी। ...