ओडिशा: कंधमाल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 माओवादी ढेर

By भाषा | Published: July 7, 2020 12:53 PM2020-07-07T12:53:39+5:302020-07-07T12:57:26+5:30

ओडिशा के कंधमाल जिले माओवादी एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई गोलीबारी में पांच माओवादी की मौत हो गई है। इसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुई है।

Odisha: Five Maoists neutralised in an encounter with security forces on 5th & 6th July in Kandhamal district. | ओडिशा: कंधमाल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 5 माओवादी ढेर

पहले चार माओवादियों के खात्मे की खबर आई थी

Highlightsमुठभेड़ में कुछ माओवादी घायल भी हुए हैं।कंधमाल इलाका माओवाद प्रभावित रहा है

ओडिशा में कंधमाल जिले के एक घने जंगल में 5-6 जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों सहित कम से कम पांच माओवादी मारे गए। कंधमाल के एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। डीजीपी अभय ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) के कर्मियों और जिला स्वयंसेवी बल (डीवीएफ) के अधिकारियों के दल ने तड़के कंधमाल जिले के तुमुदिबंध इलाके में एक जंगल में छापेमारी शुरू की थी।

सुरक्षाबल जैसे ही माओवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, माओवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके चलते मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें माओवादी मारे गए। महानिदेशक ने बताया कि इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों के प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बांसधारा-नगावेली-घुमुसार संभाग के सदस्य होने का संदेह है। पुलिस महानिदेशक ने यह भी बताया कि इलाके में गहन तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में कुछ माओवादी घायल भी हुए हैं।

अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कंधमाल के एसपी प्रतीक सिंह ने बताया, ‘‘सुरक्षा बलों ने माओवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने जवाब में स्वचालित राइफलों से गोलियां चलायीं और हथगोले फेंके। मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।’’ सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद संक्षिप्त मुठभेड़ हुई, जिसके बाद माओवादी घने जंगलों में भाग गए। गोलीबारी रूकने के बाद सुरक्षा बलों को मौके से दो महिला माओवादियों सहित कुल चार माओवादियों के शव मिले हैं। उनकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्य सचिव ए. के. त्रिपाठी ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि इस अभियान ने उग्रवाद से लड़ने के ओडिशा के संकल्प को और मजबूत किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कंधमाल में सफल अभियान पर ओडिशा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई। उनके साहस की सराहना करते हैं। माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इससे, राज्य को उग्रवाद से मुक्त करने तथा राज्य के संपूर्ण विकास को गति देने के हमारे संकल्प को मजबूती मिली है।’’ 

Web Title: Odisha: Five Maoists neutralised in an encounter with security forces on 5th & 6th July in Kandhamal district.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे