लाइव न्यूज़ :

'वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले', मल्लिकार्जुन खड़गे ने कविता से मोदी सरकार पर साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: February 11, 2023 19:43 IST

अडाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। शनिवार, 11 फरवरी को झारखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक के आलावा अन्य सरकारी बैकों से अडाणी को 82 हजार करोड़ दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू कियाअडाणी समूह का मामला उठाकर केंद्र सरकार को घेराकहा- पीएम मोदी ने सरकारी पैसा अडाणी को दे दिया

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार, 11 फरवरी को  झारखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया। इस दौरान खडगे ने एक सभा को संबोधित किया और अडाणी समूह का मामला उठाकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा, "जिसकी आमदनी 2019 में सिर्फ 1 लाख करोड़ थी, उसकी ढाई साल में 13 लाख करोड़ हो गई। क्या यह 2 लाख कमाने वाले के साथ होगा?"

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा,  "हमने संसद में मुद्दा उठाया कि एक व्यक्ति जिसकी आमदनी 2019 में सिर्फ 1 लाख करोड़ थी ढाई साल में उसकी संपत्ति 13 लाख करोड़ हो गई। कौन सा ऐसा जादू है जिसने यह कर दिया?"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा आरोप लगाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एलआईसी और भारतीय स्टेट बैंक के आलावा अन्य सरकारी बैकों से अडाणी को 82 हजार करोड़ दिया गया है। यह सारा पैसा सरकारी है जो पीएम मोदी ने अडाणी को दे दिया। खड़गे ने कहा कि गुजरात में एक किसान को 31 पैसे बकाया होने के चलते एनओसी नहीं मिलता है। लेकिन धनकुबेरों के 9,000 करोड़ रुपये माफ हो जाते हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के दौरान कविता से पीएम मोदी पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा, "नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पे चांद-सितारों की बात करते हैं। वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं। मिली कमान तो अटकी नजर खजाने पर, नदी सुखा के किनारों की बात करते हैं।"

बता दें कि अडाणी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस संसद में भी इस मुद्दे को उठा चुकी है और पूरे मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि इस मामले से निपटने में हमारी एजेंसियां सक्षम हैं और इसमें सरकार को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेझारखंडकांग्रेसनरेंद्र मोदीगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज