लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : रेलवे के 11.27 लाख कर्मचारियों को दिवाली 'गिफ्ट', 78 दिनों का बोनस का ऐलान, एलपीजी पर भी राहत, जानें बड़ी बातें

भारत : नीतीश कुमार का पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला, कहा- 20 साल पहले शुरू हुए करियर वालों पर नहीं देता ध्यान

भारत : 'हम अपशब्द नहीं कहते, हम केवल...', आप पर पीएम मोदी की चुटकी के बाद जयराम रमेश ने कही ये बात

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल को नमन कर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया

भारत : गुजरात विधानसभा चुनावः मुझे क्या-क्या नहीं कहा गया, पीएम मोदी ने कांग्रेस और आप पर किया हमला, कहा-‘मौत का सौदागर’ तक बताया, जानें पूरा मामला

भारत : संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी- भारत में टेक्नोलॉजी बहिष्करण का एजेंट नहीं समावेश का एजेंट है

भारत : Video: मां हीराबेन के साथ अपनी तस्वीर के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ कार से उतरे पीएम मोदी-दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो

भारत : 2014 में भारती अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी-अब 5वें पर पहुंच गई, ब्रिटिश जमाने के 2,000 कानूनों को किया खत्म: पीएम मोदी

भारत : पीएम मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करने आज जाएंगे उज्जैन, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से तीन गुना है बड़ा, जानें और डिटेल

भारत : सुशील मोदी ने कहा, 'लालू जी, नरेंद्र मोदी मुरई नहीं हैं, की उखाड़कर फेंक देंगे'