लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : गुजरात ‘शहरी नक्सलियों’ को युवाओं का जीवन बर्बाद करने नहीं देगा-भरूच में बोले पीएम मोदी

भारत : गुजरात: AAP प्रदेश अध्यक्ष द्वारा PM मोदी को अपशब्द कहे जाने वाला वीडियो हुआ वायरल, अमित मालवीय ने उठाया सवाल

भारत : Mulayam S Yadav Death: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और लालू यादव समेत कई और बड़े नेताओं ने जताया शोक, ऐसे किया 'नेता जी' को याद

भारत : मुलायम सिंह यादव एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे, पीएम मोदी ने कहा- उनका निधन मुझे पीड़ा देता है

भारत : Video: भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने की मुसलमानों के बायकॉट की अपील, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, मोदी जी कब तक ऐसे ही नफ़रत फैलवाते रहेंगे?

भारत : अगर मोहन भागवत में हिम्मत है तो पीएम मोदी समेत अन्य सीएम को कहकर मनुस्मृति पुस्तक पर लगवाएं प्रतिबंध: स्वामी प्रसाद मौर्य

विश्व : भारत जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह, अमेरिका ने चार यात्रा परामर्श जारी किए, जानें क्या हो सकता है असर

भारत : भारत के UNHRC में वोट से दूर रहने पर ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, पूछा- क्या वो शी जिंगपिंग को अपमानित करने से इतना डरते हैं कि...

भारत : भैंसों के झुंड से टकराई मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत, मामूली रूप से क्षतिग्रस्त, पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते दिखाई थी हरी झंडी

भारत : Mahakal Lok: प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ के प्रथम चरण का लोकार्पण