लाइव न्यूज़ :

'हम अपशब्द नहीं कहते, हम केवल...', आप पर पीएम मोदी की चुटकी के बाद जयराम रमेश ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 12, 2022 13:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है। वहीं, अब इसपर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने कहा कि पीएम का रोना है कि कांग्रेस ने उन्हें 'गाली देने' के लिए आप को आउटसोर्स किया है ये पूरी तरह से गलत है!उन्होंने कहा कि हम इसी तरह की अन्य प्रजातियों का उपयोग करके झूठजीवी को उजागर करने के लिए आउटसोर्स नहीं करते हैं।पीएम मोदी ने कहा था कि उन्होंने हंगामा करने और मेरे खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका दूसरों को दे दिया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका किसी और को दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा, "अचानक वे चुप हो गए हैं। उन्होंने हंगामा करने और मेरे खिलाफ अपशब्द कहने का ठेका दूसरों को दे दिया है। वे चुपचाप गांवों तक जा रहे हैं और लोगों को वोट देने के लिए कह रहे हैं।" वहीं, मोदी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, "पीएम का रोना है कि कांग्रेस ने उन्हें 'गाली देने' के लिए आप को आउटसोर्स किया है ये पूरी तरह से गलत है! हम अपशब्द नहीं कहते हैं। हम केवल पीएम के मुंह से निकलने वाले असत्य के वादों की ओर इशारा करते हैं। हम इसी तरह की अन्य प्रजातियों का उपयोग करके झूठजीवी को उजागर करने के लिए आउटसोर्स नहीं करते हैं।"

बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने ये भी कहा था, "मैं विपक्षी दल की चुपचाप काम करने की इस रणनीति के खिलाफ आपको आगाह करता हूं। मैं जानता हूं कि यह उन लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है जो दिल्ली से गुजरात के खिलाफ साजिश रचने के लिए जाने जाते हैं। आप अपने खिलाफ लगे आरोपों का सीधा जवाब क्यों नहीं देते। आपने जनता से जो भी लूटा है उसकी आपको भरपाई करनी पड़ेगी। क्या मुझे आलोचना के बावजूद काम नहीं करना चाहिए? मुझ पर आपका आशीर्वाद है।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :Jairam Rameshमोदीmodiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला