लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : 'भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ छपे लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर', अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की अपील

भारत : असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले- पीएम का 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' खाली बयानबाजी है, भाजपा मुस्लिम पहचान को खत्म करना चाहती है

भारत : पप्पू यादव का पीएम मोदी पर हमला, बोले- आज तो आपकी सबसे टॉप यूनिवर्सिटी भी ठप्प हो गयी, कम-से-कम WhatsApp यूनिवर्सिटी को तो बचाइये

भारत : कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, वाजपेयी जी नेहरू के जमाने के प्रोडक्ट थे

भारत : पीएम मोदी ने सुनक को दी बधाई, ट्वीट में कहा- वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने को लेकर उत्सुक

भारत : देखें: हाथ में थाली लेकर पीएम मोदी ने किया प्रतीकात्मक भगवान श्री राम-माता सीता का राज्याभिषेक-उतारी आर्ती, सामने आया वीडियो

विश्व : टेक्सास के गवर्नर ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ हिन्दुस्तानी लिबास में मनाई दिवाली, पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 9वीं दिवाली पर पहुंचे सीमा पर, जवानों के साथ मनाएंगे दीपोत्सव का त्योहार

भारत : प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, देशवासियों को दिया यह मैसेज

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में कहा, आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी