लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Narendra Modi In Madhya Pradesh: 'विकास तब आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारत : Mallikarjun Kharge On Narendra Modi: 'इंदिरा गांधी ने 1962 के युद्ध में अपने आभूषण दान कर दिए थे.., पीएम मोदी के मंगलसूत्र विवाद पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

भारत : सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान पर मोदी-शाह ने कांग्रेस को घेरा, खड़गे ने दी सफाई

भारत : पीएम मोदी के मुसलमानों पर की टिप्पणी पर लारा दत्ता ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

भारत : मोदी की एक ही गारंटी है, मुसलामानों से नफरत की गारंटी: पीएम पर हमलावर हुए ओवैसी

कारोबार : जेपी मॉर्गन के सीईओ ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- अमेरिका में भी ऐसे ही नेता की जरूरत है

भारत : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अरबपतियों का 16 लाख करोड़ कर्ज माफ करने का लगाया आरोप, कही ये बात

भारत : Narendra Modi In Chhattisgarh: 'कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी', पीएम मोदी ने चुनावी सभा में कहा

भारत : प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- 'मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए कुर्बान हो गया'

भारत : Lok Sabha Election 2024: जामयांग त्सेरिंग का टिकट कटा, लद्दाख से BJP ने इन्हें बनाया उम्मीदवार