लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कौन हैं सुनीता विलियम्स?, भारत में किस राज्य से विशेष संबंध, अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए

भारत : Sunita Williams updates: ‘स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया?, भारत की बेटी सुनीता विलियम्स पर गर्व, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत : महाकुंभ भगदड़ पीड़ितों को 'श्रद्धांजलि' नहीं देने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

भारत : एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा: 'उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से मांगी माफी, बीजेपी से चाहते थे गठबंधन'

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी ने एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का दिया निमंत्रण

भारत : PM Modi Parliament Speech: पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए?, प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कहा, देखें वीडियो

भारत : Prime Minister Modi joins Truth Social: सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ से जुड़े पीएम मोदी?, पोस्ट कर लिखा...

कारोबार : Prime Minister Internship Scheme App 2025: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए मोबाइल ऐप?, ऐसे करें आवेदन, जानें फायदा

विश्व : PM Modi Lex Fridman Podcast: भारत-चीन संबंधों पर पीएम मोदी की टिप्पणी?, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सराहना की

भारत : Debendra Pradhan: कौन थे देबेंद्र प्रधान?, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में थे मंत्री