लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
लद्दाख में ही अब दुनिया का सबसे बड़ा खादी का राष्ट्रीय ध्वज भी लहराता हुआ मिलेगा। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धस्थल सियाचिन के बेस कैंप तक ट्रैकिंग भी कर पाएंगे। ...
सेना प्रमुख ने कहा, चीन ने पूर्वी लद्दाख और नॉरदर्न फ्रंट से लेकर ईस्टर्न कमांड तक भारी तादात में सैनिकों की तैनाती की है। निश्चित ही यह हमारे लिए चिंता की बात है। ...
भारत और चीन की सेनाओं ने अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा जमीनी स्थिति को गतिरोध-पूर्व अवधि की हालत में बहाल कर दिया गया है। ...
भारत और चीन के मध्य सीमा पर पिछले साल से जारी सीमा विवाद को लेकर बात बनती नजर आ रही है। 12वीं दौर की बातचीत के बाद दोनों के बीच अपने-अपने सैनिकों को 17ए पेट्रोल पॉइंट (गोगरा हाइट्स) से हटाने पर सहमति बनी है। ...