लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
पिछले साल ट्यूलिप गार्डन 35 दिनों तक खुला रहा था पर इस बार इसे सोमवार को इसलिए 8 दिन पहले बंद कर देना पड़ा है। वहीं, लद्दाख में बर्फ जल्दी पिघलने से सेना की चिंता बढ़ गई है। ...
लद्दाख के नुब्रा उपमंडल में निर्माणाधीन पुल गिरने का हादसा शनिवा को हुआ था। लेह जिले के दिस्कित गांव के पास शतसे तकना पुल का एक हिस्सा तेज हवाओं के कारण ढह गया था। ...
रिकॉर्डेड फ्यूचर रिपोर्ट में कहा गया है, "चीनी राज्य से जुड़े समूहों द्वारा भारतीय पावर ग्रिड संपत्तियों को लंबे समय तक लक्षित करने से सीमित आर्थिक जासूसी या पारंपरिक खुफिया जानकारी जुटाने के अवसर मिलते हैं।" ...
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला सहित भारतीय वार्ताकारों के साथ कई बैठकें करने के बाद सिंह ने यह भी कहा कि अमेरिका किसी भी देश को रूसी केंद्रीय बैंक के साथ वित्तीय लेनदेन में शामिल होते नहीं देखना चाहेगा। ...
आपको बता दें कि सर्दियों में बर्फबारी के कारण लेह के लोग इतने प्रभावित नहीं होते हैं क्योंकि वहां दिल्ली से आने वाली उड़ानें इनकी आपूर्ति करती रहती थीं। ...
आमतौर पर ज़ोजीला दर्रा सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी के कारण लगभग 160 से 180 दिनों के लिए बंद रहता था लेकिन इस बार यह मार्ग सिर्फ 73 दिनों में खुल गया। ...