कोलकाता अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। करीब 400 साल पुराने इस शहर को क्षेत्रफल के मामले में नई दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। ब्रिटिश राज के समय लंदन के बाद कोलकाता दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण शहर था। यह शहर भारत की राजधानी भी रहा है। इस शहर को सिटी ऑफ ज्वॉय तो कहा ही जाता है। साथ ही इसे सिटी ऑफ पैलेसेज, सिटी ऑफ प्रोसेसन्स और कल्चरल कैपिटल ऑफ इन्डिया भी कहा जाता है। यात्रियों के मामले में हावड़ा स्टेशन देश के किसी भी अन्य ट्रेन स्टेशन की तुलना में अधिक व्यस्त है। हावड़ा ब्रिज कोलकाता शहर की पहचान है। इस तरह का पुल देश में अन्यत्र कहीं नहीं है। Read More
गायिका संध्या मुखर्जी, जिन्हें संध्या मुखोपाध्याय के नाम से भी जाना जाता है। निधन की जानकारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शांतनु सेन ने ट्विटर पर साझा की। ...
India vs West Indies: ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज के दौरान चोट के बाद सफल वापसी की थी और वह बुधवार से यहां शुरू हो रही टी20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहते थे। ...
Bengal municipal corporation election results: सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर और दिग्गज वामपंथी नेता अशोक भट्टाचार्जी सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव 2022 में हार गए हैं। ...
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु की अपमानजनक टिप्पणियों के कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी। ...