Bengal municipal corporation election results: बिधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदरनगर और आसनसोल नगर निगम में TMC ने किया कब्जा, भाजपा, कांग्रेस, वाम मोर्चे को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2022 02:33 PM2022-02-14T14:33:42+5:302022-02-14T14:34:59+5:30

Bengal municipal corporation election results चारों नगर निगमों के लिए चुनाव 12 फरवरी को हुए थे जिसमें 953 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। 

Bengal municipal corporation election results Asansol, Bidhannagar, Chandannagar, Siliguri tmc won bjp congress lose 953 candidate | Bengal municipal corporation election results: बिधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदरनगर और आसनसोल नगर निगम में TMC ने किया कब्जा, भाजपा, कांग्रेस, वाम मोर्चे को हराया

सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम (एमएमसी) माकपा नीत वाम मोर्चे से छीनना सोने पर सुहागा रहा और उसने यहां पर 47 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की।

Highlightsनिर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।चंदरनगर में टीएमसी ने 32 में से 31 सीटें जीतीं जबकि माकपा ने एक सीट जीती है।टीएमसी को 78.72 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा और माकपा को क्रमश: 10.64 फीसद और 8.5 फीसद मत ही मिले।

Bengal municipal corporation election results: तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चारों नगर निगमों बिधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदरनगर और आसनसोल में जीत दर्ज की। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

टीएमसी ने 41 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बिधाननगर नगर निगम पर फिर से कब्जा जमा लिया है जबकि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) यहां अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार एक वार्ड में जीता है।

चंदरनगर में टीएमसी ने 32 में से 31 सीटें जीतीं जबकि माकपा ने एक सीट जीती है। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम (एमएमसी) माकपा नीत वाम मोर्चे से छीनना सोने पर सुहागा रहा और उसने यहां पर 47 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने पांच सीटों पर कब्जा जमाते हुए विपक्ष का दर्जा हासिल कर लिया है जबकि वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर चला गया है। उसे केवल चार सीटें ही मिली और कांग्रेस को एक सीट मिली है। सिलीगुड़ी में टीएमसी को 78.72 प्रतिशत मत मिले जबकि भाजपा और माकपा को क्रमश: 10.64 फीसद और 8.5 फीसद मत ही मिले।

चारों नगर निगमों में जीत से उत्साहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि पार्टी के नेता गौतम देब एसएमसी के अगले महापौर होंगे। देब ने 3,000 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। आसनसोल में टीएमसी 106 में से 66 सीटों पर विजयी हुई है और पांच वार्डों में आगे चल रही है।

भाजपा ने पांच सीटें और माकपा तथा कांग्रेस ने दो-दो सीटें जीती हैं। बनर्जी ने अपनी पार्टी की ‘‘प्रचंड जीत’’ के लिए लोगों का आभार जताया और इसे जनता की जीत बताया। चारों नगर निगमों के लिए चुनाव 12 फरवरी को हुए थे जिसमें 953 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। 

Web Title: Bengal municipal corporation election results Asansol, Bidhannagar, Chandannagar, Siliguri tmc won bjp congress lose 953 candidate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे