खेसारी लाल यादव एक प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। उनका असली नाम शत्रुघन यादव है, जिनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा में हुआ था। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म सुपरहिट होने के बाद खेसारी रातो-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। Read More
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरबार में पहुंच गया है। दोनों ही एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगा रहे हैं। ...
मशहूर गायक और नायक खेसरी लाल यादव ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर एक पोस्ट लिखा है. सोशल मीडिया पर भी लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा और बिहार पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. ...
अपने नए गाने के बारे में बात करते हुए, खेसारी लाल यादव ने कहा कि “कमरिया कोका कोला एक पूरी तरह से एडिक्टिव सॉन्ग है और इसे सुनते ही इसके धुन और शब्द आपके दिमाग में बस जाएंगे। ...
भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर गए हैं। भोजपुरी स्टार ने बुधवार एक ट्वीट कर प्रशासन और सरकार पर तंज कसा। साथ ही कहा कि यूपी-बिहार के लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए खेत तक बेच देते हैं। ...
खेसारी लाल द्वारा गाए गाने में नीतीश कुमार के शासन में बिहार की बदहाली को दर्शाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार की परेशानियां गाने की पंक्तियों में शामिल है। ...
खेसारी लाल को विनम्र और मेहनती बताते हुए मनोज टाइगर ने कहा था कि उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम पर पहुंचे हैं, किसी ने उनको सपोर्ट नहीं किया है। ...
खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार माने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी भोजपुरी कलाकार से ज्यादे है। यही वजह है कि उनके गीतों को देखने-सुननेवालों का दायरा काफी बड़ा है। ...