सावन में खूब सुना जा रहा खेसारी लाल का यह भोजपुरी गाना, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

By अनिल शर्मा | Published: August 10, 2021 11:36 AM2021-08-10T11:36:50+5:302021-08-10T11:43:46+5:30

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार माने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी भोजपुरी कलाकार से ज्यादे है। यही वजह है कि उनके गीतों को देखने-सुननेवालों का दायरा काफी बड़ा है।

Khesari Lal New Bolbam Song 2021 Suna Raja Pike Ganja video viral watch here | सावन में खूब सुना जा रहा खेसारी लाल का यह भोजपुरी गाना, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

सावन में खूब सुना जा रहा खेसारी लाल का यह भोजपुरी गाना, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

Highlights खेसारी ने कई सारे सावन के गाने (New Sawan Song) यूट्यूब पर रिलीज किएखेसारी लाल के हर गानों को उनके फैंस द्वारा भरपूर प्यार मिलता हैपीके गांजा गीत के भी 20 दिन में 20 मिलियन व्यूज हो चुके हैं 

सावन का मौसम चल रहा है और बारिश की फुहार में हर कोई महादेव की भक्ति में भीग रहा है। भक्त अपने-अपने तरीके से शिव को खुश करने में लगे हैं, वहीं यूट्यूब पर भोजपुरी बोल बम के गाने धड़ाधड़ा रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में खेसारी लाल का भी एक भोजपुरी गाना रिलीज किया गया है जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार माने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी भी भोजपुरी कलाकार से ज्यादे है। यही वजह है कि उनके गीतों को देखने-सुननेवालों का दायरा काफी बड़ा है। खेसारी लाल का अंकिता फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर 20 जुलाई को एक बोल बम गीत, सुन राजा पीके गांजा ( Suna Raja Pike Ganja) रिलीज हुआ है। इस गीत के 20 दिन में 20 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। 

खेसारी लाल ने अपने इस बोल बम गाने में खुद ही आवाज दी है। इसके गीत प्रकाश परदेशी ने लिखे हैं जबकि संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इस गाने के रिलीज होते ही इसपर खूब इंस्टा रील बन रहे हैं। खेसारी लाल ने खुद इसपर एक रील बनाए हैं जिसमें उनकी मस्ती को देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम (Instagram) पर इसके 20 हजार से ज्यादा रील्स बनाए जा चुके हैं। 

बता दें इससे पहले खेसारी ने कई सारे सावन के गाने (New Sawan Song) यूट्यूब पर रिलीज किए। खेसारी लाल के हर गानों को उनके फैंस द्वारा भरपूर प्यार मिलता है। हाल ही में गाना 'सावन में गांजा मार के' (Sawan Me Ganja Maar Ke) रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया। इसे 3 मिलियन से अधिका बार देखा-सुना जा चुका है।

Web Title: Khesari Lal New Bolbam Song 2021 Suna Raja Pike Ganja video viral watch here

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे