खेसारी लाल यादव एक प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। उनका असली नाम शत्रुघन यादव है, जिनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा में हुआ था। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म सुपरहिट होने के बाद खेसारी रातो-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। Read More
खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म 'डोली सजा के रखना' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म का खूबसूरत संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है। ...
चौथे और पांचवें स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर वह क्रमशः भोजपुरी अभिनेता व गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव का नाम लेता है। यूट्यूबर पूछता है कि भोजपुरी अभिनेता निरहुआ स्वतंत्रता सेनानी कैसे हो गया, बच्चा जवाब देता है कि वह भी तो एक बॉर्डर ...
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच का विवाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरबार में पहुंच गया है। दोनों ही एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगा रहे हैं। ...
मशहूर गायक और नायक खेसरी लाल यादव ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर एक पोस्ट लिखा है. सोशल मीडिया पर भी लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा और बिहार पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. ...