खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'डोली सजा के रखना' 2 सितंबर को रही है रिलीज, पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित है कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 1, 2022 02:20 PM2022-09-01T14:20:30+5:302022-09-01T14:30:49+5:30

खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्म 'डोली सजा के रखना' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म का खूबसूरत संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है।

Khesarilal Yadav and Amrapali Dubey's 'Doli Sajha Ke Rakhna' to release on 2nd october | खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'डोली सजा के रखना' 2 सितंबर को रही है रिलीज, पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित है कहानी

'डोली सजा के रखना' 2 सितंबर को होगी रिलीज

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के तीन बड़े दिग्गजों की मच अवेटेड फिल्म 'डोली सजा के रखना' भोजपुरी सिने पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, भोजपुरी स्क्रीन की जान आम्रपाली दुबे और कई हिट फिल्में दे चुके निर्देशक रजनीश मिश्रा की यह फिल्म 2 सितंबर से देश भर में रिलीज हो रही है। फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्ज्वल हैं।

फिल्म की बात करें तो 'डोली सजा के रखना' पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित कहानी वाली फिल्म है। इसे पर्दे पर रजनीश मिश्रा ने अपने खास अंदाज में उतारा है। उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। रजनीश की फिल्मों को हर वर्ग के दर्शक पसंद करते हैं और पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखते हैं। 

वैसे भी फिल्म 'डोली सजा के रखना' को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को पहले ही सोशल मीडिया में शानदार रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म के गीत – संगीत और संवाद को लेकर भी कहा जा रहा है कि यह दर्शकों के जेहन में उतर जाने वाली है। 

बता दें कि फिल्म 'डोली सजा के रखना', एसआरके म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत व रौशन सिंह, शर्मिला आर सिंह द्वारा निर्मित हैं। फिल्म 'डोली सजा के रखना' में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं। 

देव पांडेय का भी फिल्म में योगदान रहा है। फिल्म का खूबसूरत संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है। लिरिक्स प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान, प्रफुल्ल तिवारी, छोटू और गोलू यादव का है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसुन्न यादव हैं।

Web Title: Khesarilal Yadav and Amrapali Dubey's 'Doli Sajha Ke Rakhna' to release on 2nd october

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे