अक्षय कुमार, सन्नी देओल, निरहुआ, खेसारी बच्चे के लिए इसलिए हैं स्वतंत्रता सेनानी, वायरल वीडियो में दिया गजब तर्क!

By अनिल शर्मा | Published: August 18, 2022 09:22 AM2022-08-18T09:22:40+5:302022-08-18T10:55:48+5:30

चौथे और पांचवें स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर वह क्रमशः भोजपुरी अभिनेता व गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव का नाम लेता है। यूट्यूबर पूछता है कि भोजपुरी अभिनेता निरहुआ स्वतंत्रता सेनानी कैसे हो गया, बच्चा जवाब देता है कि वह भी तो एक बॉर्डर फिल्म बनाया है।

jharkhand Palamu viral video student names Akshay Kumar Sunny Deol Nirhua khesari as freedom fighter | अक्षय कुमार, सन्नी देओल, निरहुआ, खेसारी बच्चे के लिए इसलिए हैं स्वतंत्रता सेनानी, वायरल वीडियो में दिया गजब तर्क!

अक्षय कुमार, सन्नी देओल, निरहुआ, खेसारी बच्चे के लिए इसलिए हैं स्वतंत्रता सेनानी, वायरल वीडियो में दिया गजब तर्क!

Highlightsबच्चा अक्षय कुमार को पहला स्वतंत्रता सेनानी बताता हैदूसरे स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेता है।

पलामूः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा फिल्मी हस्तियों और खिलाड़ी का नाम बतौर स्वतंत्रता सेनानी लेता दिखाई दे रहा है। वीडियो झारखंड के पलामू के एक गांव का है। गौरतलब है कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसी सिलसिले में एक यूट्यूबर जब गांव में पहुंचा तो कुछ बच्चे हाथों में तिरंगा लिए दिखाई दिए।

भौकाल टीवी पर अपलोड इस वीडियो में यूट्यूबर उनसे 5 स्वतंत्रा सेनानियों का नाम पूछता है जिसपर कुछ बच्चे बताने से इनकार कर देते हैं जबकि एक बताने को राजी होता है। 8वीं का छात्र  5 स्वतंत्रता सेनानियों का नाम पूछने पर वह बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेताओं का नाम लेता है। यही नहीं वह एक क्रिकेटर को भी स्वतंत्रता सेनानी बताता है।

बच्चा अक्षय कुमार को पहला स्वतंत्रता सेनानी बताता है। दूसरे स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेता है। धोनी स्वतंत्रता सेनानी कैसे हो गए, पूछने पर बच्चा कहता है कि उन्होंने झारखंड का नाम रोशन किया। तीसरा स्वतंत्रता सेनानी वह सन्नी देओल को बताता है। यूट्यूबर पूछता है सन्नी देओल केसै तो वह कहता है- फिल्म नहीं देखें हैं- मां तुझे सलाम? एक डायलॉग नहीं सुने हैं- दूध मांगोगे खीर देंगे, कश्मीर मांगोगे चीर देंगे। 

चौथे और पांचवें स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर वह क्रमशः भोजपुरी अभिनेता व गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव का नाम लेता है। यूट्यूबर पूछता है कि भोजपुरी अभिनेता निरहुआ स्वतंत्रता सेनानी कैसे हो गया, बच्चा जवाब देता है कि वह भी तो एक बॉर्डर फिल्म बनाया है। खेसारी लाल का नाम भी वह इसलिए लेता है क्योंकि खेसारी ने भी बॉर्डर फिल्म बनाई है।

 

Web Title: jharkhand Palamu viral video student names Akshay Kumar Sunny Deol Nirhua khesari as freedom fighter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे