जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ने व्यक्तिगत रूप से देवेंद्र फड़नवीस से बात की थी. यह प्रधानमंत्री के लिए एक कठिन फैसला था लेकिन भाजपा के बड़े राजनीतिक उद्देश्यों के लिए ऐसा किया गया. ...
प्रधानमंत्री की सराहना को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के लिए आखिरी थी। ...
देवेंद्र फड़नवीस ने गुरुवार को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा था कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह खुद (फड़नवीस) मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, बाद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ...
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार होंगी। भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार को पा ...
एनडीए की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर निक्स (Niks) नाम का एक ट्विटर यूजर भी चर्चा में आ गया है। ...
दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ऐसी खबरें सामने आईं कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शिंदे मुंबई में नहीं हैं बल्कि कुछ विधायकों के साथ गुजरात के सूरत शहर के एक होटल में वह डेरा डाले हुए हैं। ...
एक बयान में, भाजपा ने कहा कि दोनों वरिष्ठ नेता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) दोनों के घटक दलों के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्वतंत्र सांसदों से भी बात करेंगे। ...
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर निशाने साधते हुए कहा कि तृणमूल तो बंगाल के लोगों की पार्टी है ही नहीं वो तो एक सिडिंकेट है, जो बंगालियों से राजनीतिक फरेब कर रही है। ...