जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
नड्डा ने घटना की निंदा करते हुए सात निर्दोष लोगों के अपहरण और हत्या पर “गहरा दुख” व्यक्त किया। समिति के सदस्यों में जसवंतसिंह भाभोर, समीर उरांव, भारती पवार, गोमती साईं और जॉन बारला शामिल हैं, जो अलग-अलग राज्यों के आदिवासी सांसद हैं। ...
कांग्रेस ने सबसे ज्यादा नेताओं के वंशजों को उतारा है। कालकाजी से कांग्रेस की उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं, वहीं दिल्ली के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह आर के पुरम सीट ...
नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन मंगलवार को 70 विधानसभा सीटों के लिए 800 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से एक अधिकारी ने बताया कि 187 महिलाओं समेत 1,029 उम्मीदवारों ने कुल 1,528 नामांकन दाखिल किए। ...
अमित शाह से सोमवार को पार्टी की कमान संभालने वाले नड्डा की महासचिवों के साथ यह पहली बैठक थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक के एजेंडे में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में जनसंपर्क का मुद्दा भी शामिल था। ...
जदयू के महासचिव और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने यहां स्थित भाजपा कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और लोजपा के प्रवक्ता ए के वाजपेयी के साथ संयुक्त संवाददाता में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा करते हुये बताया कि दिल्ली विधानसभा की 6 ...
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए. भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की.इससे पहले तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा र ...
भाजपा एक विचारधारा वाले संगठन परिवार का घटक है. इस कारण इसके अध्यक्ष की जिम्मेवारी इस मायने में ज्यादा है कि मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर अन्य संगठनों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना होता है. ...
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम संभाल रहे जगत प्रकाश नड्डा (जे.पी. नड्डा) ने सोमवार को पार्टी की कमान पूरी तरह संभाल ली। वो आम सहमति से भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। ...