जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Rajya Sabha polls: उत्तर प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठों उम्मीदवारों तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। ...
Rajya Sabha polls: मुख्तार अब्बास नकवी केंद्र में मंत्री हैं। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने इस्तीफा दे दिया है। आजम खान हाल ही में विधायक चुने गए हैं। ...
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने हमेशा देश के सांस्कृतिक विकास की बात की है। लेकिन इन मुद्दों का हल अदालतों द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा...तथा भाजपा उसे (फैसले को) अक्षरश: लागू करेगी। ...
Rajya Sabha polls: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कन्नड़ फिल्म अभिनेता से नेता बने जग्गेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे। ...
Karnataka MLC polls 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने तीन जून को कर्नाटक विधान परिषद की सात सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को उम्मीदवार बनाने की पार्टी की राज्य इकाई ...
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मांग है कि विपक्ष अपने शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी कम करे ताकि आम लोगों को महंगाई के बीच कुछ और राहत मिल सके। ...
Rajya Sabha polls: कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों और राज्य विधानसभा की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की दो-दो सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव क्रमश: 10 और 13 जून को होंगे। ...
राजस्थान के जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश के लोगों में निराशा का माहौल था और सरकारों से उनकी उम्मीदें समाप्त हो गई थीं लेकिन 2014 में हुए आम चुनाव में देश की जनता ने एक ...