झारखंड भारत का एक राज्य है। जो कि 15 नवम्बर 2000 में बिहार से अलग होने के बाद अस्तित्व में आया। इसकी राजधानी रॉंची है। इसके पड़ोसी राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा है। झारखंड भारत में वनों के अनुपात में अग्रणी राज्य माना जाता है। झारखंड खनिज संपदा से भरा हुआ प्रदेश है। झारखंड के धनबाद जिले को कोयला की राजधानी कहा जाता है। झारखंड में 24 जिले हैं। औद्योगिक शहरों में धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर है। झारखंड में 14 लोकसभा सीट और 81 विधानसभा सीट है। Read More
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सत्ता की प्यास के कारण, आज हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है लेकिन भाजपा का उद्देश्य राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है। ...
झारखंड के गढ़वा जिले के पासवान गांव के पास रविवार को एक ट्रक और वाहन की भीषण टक्कर हुई जिसमें वाहन में सवार भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।रमुना पुलिस थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर ...
अधिकारियों ने बताया कि मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और यह अपराह्न तीन बजे समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आज चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में मत डाले गए। ...
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार (30 नवंबर) को शुरू हो गया है। पहले चरण के मतदान में 13 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 4,892 मतदान केन्द्रों पर मतदान हो रहा है। इनमें 1,262 मतदान केन्द्रों से वेबकास्टिंग की जा रही है। ...