झारखंड चुनाव: मीनाक्षी लेखी ने की कांग्रेस उम्मीदवार के पिस्तौल लहराने की आलोचना, कहा, 'ये इस पार्टी का वास्तविक चरित्र'

By भाषा | Published: December 1, 2019 02:22 AM2019-12-01T02:22:42+5:302019-12-01T02:22:42+5:30

Meenakshi Lekhi: बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा झारखंच चुनान के पहले चरण के मतदान के दौरान पिस्टल लहराने की आलोचना की

Jharkhand Assembly Polls 2019: Meenakshi Lekhi comes down heavily on Congress candidate pistol brandishing | झारखंड चुनाव: मीनाक्षी लेखी ने की कांग्रेस उम्मीदवार के पिस्तौल लहराने की आलोचना, कहा, 'ये इस पार्टी का वास्तविक चरित्र'

मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस उम्मीदवार के पिस्तौल लहराने की कड़ी आलोचना

Highlightsकांग्रेस उम्मीदवार कृष्णानन्द त्रिपाठी द्वारा पिस्तौल लहराए जाने पर भड़कीं मीनाक्षी लेखीचुनावों में पिस्तौल लहराना तो कांग्रेस का वास्तविक चरित्र है: लेखी

रांची: भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने डाल्टनगंज में एक मतदान केन्द्र पर कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णानन्द त्रिपाठी द्वारा पिस्तौल लहराए जाने पर आज कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी इस हरकत को देखकर बंदूक की नोक पर बूथ लूटने का वह पुराना जमाना याद आ गया जब ऐसी घटनाएं चुनावों में आम हुआ करती थीं।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘असल में यह कृष्णानंद त्रिपाठी की गलती नहीं है, चुनावों में पिस्तौल लहराना तो कांग्रेस का वास्तविक चरित्र है।’’

लेखी ने कहा, ‘‘यह बड़ी चिंता की बात है कि अभी भी कांग्रेसी नेता वही कारनामा दोहरा रहे हैं जिसके लिए पुराने जमाने में वे जाने जाते थे। जब बूथ बंदूक की नोक पर लूटे जाते थे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीयता की बात करते हुए राजनीति करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने झारखंड लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं से स्थानीय भाषाओं को समाप्त कर दिया और कांग्रेस अपना ‘गरीबी हटाओ’ का नारा ही भूल गयी। 

Web Title: Jharkhand Assembly Polls 2019: Meenakshi Lekhi comes down heavily on Congress candidate pistol brandishing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे