रघुबर दास सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका और विकास का रास्ता साफ कियाः शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 2, 2019 02:13 PM2019-12-02T14:13:45+5:302019-12-02T14:15:38+5:30

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सत्ता की प्यास के कारण, आज हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है लेकिन भाजपा का उद्देश्य राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है।

Modi and Das government uprooted Naxalism from Jharkhand and cleared the way for development: Shah | रघुबर दास सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका और विकास का रास्ता साफ कियाः शाह

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रघुवर दास जी ने पांच साल के अंदर जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया है।

Highlights2014 में देश ने मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और झारखंड ने रघुबर दास जी की सरकार को पूर्ण बहुमत दिया।सरकार ने झारखंड के अंदर से नक्सलवाद को उखाड़ के यहां विकास का रास्ता प्रशस्त करने का काम किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रधरपुर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने 5 साल के लेखा-जोखा को पेश किया। शाह ने कहा कि झारखंड में पिछले 5 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार और रघुबर दास सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका और विकास का रास्ता साफ किया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सत्ता की प्यास के कारण, आज हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है लेकिन भाजपा का उद्देश्य राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है। मुझे यकीन है कि झारखंड कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाना चाहता है। झारखंड आतंक को खत्म करना चाहता है झारखंड चाहता है कि नक्सलवाद खत्म हो। झारखंड चाहता है कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बने।

 

 

 

2014 में देश ने मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और झारखंड ने रघुबर दास जी की सरकार को पूर्ण बहुमत दिया और आज देखिये यहां किस गति से विकास हो रहा है। पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार और रघुवर सरकार ने झारखंड के अंदर से नक्सलवाद को उखाड़ के यहां विकास का रास्ता प्रशस्त करने का काम किया है।

जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हो। जो पार्टियां आदिवासियों का शोषण करती हो। जो पार्टियां झारखंड की रचना की विरोधी हों। जो पार्टियां अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करती हों। उन पार्टियों को वोट देकर झारखंड का विकास नहीं हो सकता।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रघुवर दास जी ने पांच साल के अंदर जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया है। जब झारखंड राज्य की रचना के लिए आंदोलन चल रहा था तो उस समय यहां के युवाओं पर कांग्रेस पार्टी ने गोलियां और डंडे चलवाये थे। कांग्रेस झारखंड की रचना का विरोध करती थी और आज हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है।

ओबीसी समाज के लिए हमने तय किया है कि जैसे ही भाजपा सरकार बनती है वैसे ही आदिवासियों, दलितों को आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज के आरक्षण को बढ़ाने के लिए हम एक कमेटी बनाने की तैयारी कर चुके हैं। मैं आज, श्री राहुल गांधी यहां पर हैं उनको चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे पांच साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ।

हमने पांच साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, पिछड़े समाज के घर में पहुंचाने का काम किया है। मोदी सरकार ने देवधर में AIIMS बनाया, देवधर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाएं।

रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, हजारीबाग-पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस पार्टी के नेता सर्वोच्च अदालत में जाकर कहते थे कि राम जन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है।

आप लागों की ताकत से हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा। मैं आज आप से कहना चाहता हूं कि 2024 चुनाव से पहले पूरे देश में NRC लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी।

Web Title: Modi and Das government uprooted Naxalism from Jharkhand and cleared the way for development: Shah

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे