जनता दल (यूनाइटेड) भारत का एक प्रमुख राजनीतिक दल है। इसे राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त है। इस राजनीतिक दल की उपस्थिति मुख्य रूप से बिहार में है। जद(यू) अब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का घटक दल है। बिहार के सीएम इसके प्रमुख है। Read More
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचाने के लिये ''महागठबंधन के सहयोगियों की जासूसी'' करने का आरोप लगाया। ...
जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक रत्नेश सदा को शुक्रवार को नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राजभवन में सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ...
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी, विजेन्द्र यादव भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और इस पूरे सियासी उठापटक पर गहन मंथन हुआ। ...
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को यह शपथ लेना पड़ रहा था कि वे नीतीश के साथ हैं, उसके बाद भी मांझी पर विलय के लिए दबाव बनाना ठीक नहीं है। ...