बिहारः महागठबंधन में महाभारत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर बैठक, मंत्री संतोष के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश ने किया महामंथन, रत्नेश सदा बनेंगे नए मंत्री!

By एस पी सिन्हा | Published: June 13, 2023 05:19 PM2023-06-13T17:19:15+5:302023-06-13T17:20:19+5:30

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी, विजेन्द्र यादव भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और इस पूरे सियासी उठापटक पर गहन मंथन हुआ। 

Bihar Mahabharata in Grand Alliance political movement Chief Minister residence resignation of Minister Santosh Suman Nitish Kumar Ratnesh Sada can be minister | बिहारः महागठबंधन में महाभारत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर बैठक, मंत्री संतोष के इस्तीफे के बाद सीएम नीतीश ने किया महामंथन, रत्नेश सदा बनेंगे नए मंत्री!

नीतीश मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Highlightsनीतीश मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।रत्नेश सदा मौजूदा समय में विधानसभा में सचेतक हैं। सहरसा के सोनबरसा से आते है।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू के उम्मीदवार के रूप में सोनबरसा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार में आए सियासी भूचाल के बाद अब राज्य मंत्रिमंडल में बडे बदलाव की कवायद तेज हो गई है। संतोष सुमन के इस्तीफे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंजूर कर लिया है। महागठबंधन में शुरू हुई महाभारत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर भी सियासी हलचल बढ़ गई।

मांझी के इस बड़े फैसले के बाद जदयू अध्यक्ष ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी, विजेन्द्र यादव भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और इस पूरे सियासी उठापटक पर गहन मंथन हुआ। संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों की मानें तो मुसहर समुदाय से आने वाले संतोष सुमन के इस्तीफा देने के बाद इस रिक्ति को भरने के लिए नीतीश कुमार ने मुसहर जाति से आने वाले रत्नेश सदा को मंत्री बनाने की तैयारी में हैं। रत्नेश सदा मौजूदा समय में विधानसभा में सचेतक हैं। वे सहरसा के सोनबरसा से आते है।

उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जदयू के उम्मीदवार के रूप में सोनबरसा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। 52 वर्षीय रत्नेश सदा भी मुसहर जाति से आते हैं। ऐसे में संतोष सुमन के इस्तीफा देने से जो रिक्ति हुई है, उसे अब रत्नेश सदा से भरा जा सकता है। हालांकि रत्नेश सदा ने फिलहाल इस संभावना पर कुछ भी नहीं कहा हुई।

उन्होंने कहा कि वे पटना से बाहर हैं। मंत्री बनाने को लेकर उनसे सम्पर्क नहीं किया गया है। मांझी के बेटे के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि संतोष सुमन का इस्तीफा देना कतई उचित नहीं है। वहीं सूत्रों का कहना है कि रत्नेश सदा को मंत्री बनाने का नीतीश कुमार ने निर्णय ले लिया है और जल्द ही उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Web Title: Bihar Mahabharata in Grand Alliance political movement Chief Minister residence resignation of Minister Santosh Suman Nitish Kumar Ratnesh Sada can be minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे