लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : Vijay Diwas, 1971 War: 13 दिन की जंग, 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों का सरेंडर और दुनिया के नक्शे पर आया नया देश

भारत : कांग्रेस के 'चाणक्य' थे अहमद पटेल, जानिए कैसा रहा सियासी सफर

भारत : जब इंदिरा गांधी के 'उस' निर्णय ने भारत की संपूर्ण बैंकिंग प्रणाली को बदल दिया...

भारत : Independence Day 2020: सुरक्षा चाक चौबंद, लाल किले पर लगाया एंटी ड्रोन सिस्टम, see pics

भारत : जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी से आगे निकले नरेंद्र मोदी, जानिए कैसे, कार्यकाल सबसे लंबा, see pics

भारत : अटल बिहारी वाजपेयी से आगे निकले पीएम मोदी, पहले गैर कांग्रेसी, चौथे प्रधानमंत्री, see pics

भारत : Indian Air Force: मिग—21 से लेकर राफेल तक, वायु सेना की ताकत, see pics

विश्व : 12 जून: इंदिरा गांधी को आज के दिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पाया था चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी, जानिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाएं

राजनीति : राजेश पायलट की 20वीं पुण्यतिथि आज, जानिए दूधवाले से नेता बनने तक के सफर के बारे में

भारत : Budget 2020: आम बजट पेश करने वाले वित्त मंत्रियों के नाम हैं ये रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें