लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी से आगे निकले पीएम मोदी, पहले गैर कांग्रेसी, चौथे प्रधानमंत्री, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 13, 2020 8:58 PM

Open in App
1 / 10
भाजपा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नरेंद्र मोदी सबसे लंबी अवधि तक सेवा देने वाले देश के गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री और कुल मिलाकर सबसे अधिक सेवा देने वाले देश के चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
2 / 10
भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे अधिक सेवा देने वाले देश के चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
3 / 10
अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले देश के गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने सभी कार्यकालों के दौरान कुल 2268 दिन सेवाएं दी।
4 / 10
आज प्रधानमंत्री मोदी उनसे आगे निकल गए। प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबी सेवा देने वालों की सूची में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं। ये तीनों कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे।
5 / 10
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले जिन तीन प्रधानमंत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है वे सभी कांग्रेस के थे। पीएम मोदी ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।
6 / 10
इससे पहले सबसे ज्यादा लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्रियों में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह का नाम शामिल है। अब पीएम मोदी चौथे सबसे ज्यादा दिन तक देश की बागडोर संभालने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
7 / 10
बता दें कि पीएम मोदी इस साल 15 अगस्त को जब लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराएंगे तो भी एक नया रिकॉर्ड बनेगा।
8 / 10
15 अगस्त को पीएम मोदी सातवीं बार लाल किले से तिरंगा लहराएंगे। इसी के साथ ऐसा सबसे ज्यादा बार करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में वे चौथे नंबर पर आ जाएंगे।
9 / 10
गौरतलब है कि लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम है। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी आती हैं और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मनमोहन सिंह का नाम है।
10 / 10
आपको बता दें कि पंडित नेहरू ने 17 बार लगातार लाल किले से तिरंगा फहराया था, जबकि इंदिरा गांधी ने ऐसा 11 बार किया था। जबकि मनमोहन सिंह ने लगातार 10 बार लाल किले से तिरंगा लहराया था।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीजवाहरलाल नेहरूइंदिरा गाँधीमनमोहन सिंहअटल बिहारी वाजपेयीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: ऑन कैमरा भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राहुल गांधी को दी भद्दी गाली, एफआईआर दर्ज

भारतPariksha Pe Charcha 2024: बिस्तर पर जाने के 30 सेकंड के भीतर सो जाते हैं पीएम मोदी, जीवन में प्रॉपर नींद लेना बहुत आवश्यक, जानें बड़ी बातें

भारतRajya Sabha Elections 2024: 15 राज्य, 56 सीट और 27 फरवरी को मतदान, रेल मंत्री, शिक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री शामिल, जानें किसका पलड़ा भारी, किस राज्य में कौन आगे

विश्वMaldives Parliament: भारत से बैर!, मुसीबत में राष्ट्रपति मुइज्जू, गिर सकती है सरकार, महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी, संसद में 80 सदस्य, जानें समीकरण

भारतMadhya Pradesh: EX CM Shivraj की भूमिका तय, Delhi से आए दिग्गज नेता ने पूर्व सीएम को लेकर किया बड़ा दावा ?

भारत अधिक खबरें

भारतHistory 30 January Today: 30 जनवरी, 1948 की शाम को गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ली, यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल, जानें आज क्या-क्या हुआ...

भारतराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले मुस्लिम धर्मगुरु के खिलाफ 'फतवा' जारी, जान से मारने की मिली धमकियां

भारतRailways land-for-job case: लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी की 'गौशाला' के पूर्व कर्मचारी ने नौकरी के इच्छुक व्यक्ति से संपत्ति हासिल की और पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी हेमा यादव को हस्तांतरित किया...

भारतमहरम के बिना हज पर जाएंगी 5162 महिलाएं, सबसे अधिक केरल से, हज समिति ने जारी की विज्ञप्ति

भारतमोहन सरकार में IAS अफसर के तबादले, शिवराज के करीबी अफसर अब लूप लाइन में |