इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त 2020 को लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहराकर एक नया राजनीतिक इतिहास रचने जा रहे हैं। पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री लगातार सातवीं बार तिरंगा फहराएंगे और इसी के साथ सबसे अधिक बार यह सौभाग्य हासिल करने वाले प्रधान ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में भूमि पूजन कर 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर' का शिलान्यास किया। इसके साथ ही यहां रामलला के दर्शन कर पीएम मोदी ने नया इतिसा भी रच दिया है। सत्तर साल के इतिहास में नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधामंत्री है ...
27 जुलाई का दिन इतिहास में हुए घटनाओं को याद दिलाता है, 27 जुलाई 1897 में बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये थे। देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा थी। ...
फ्रांसीसी बोसन्स ग्लेशियरों से 1966 में इंदिरा गांधी की चुनावी विजय की सुर्खियों वाले भारतीय अखबार मिले हैं। इस स्थान पर उसी साल एअर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ...
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी मानते हैं कि दुनिया उनकी तरह है। वह समझते हैं कि हर किसी की कीमत होती है या उसे धमकाया जा सकता है। वह कभी नहीं समझेंगे कि कि सच के लिए लड़ने वालों की कोई कीमत नहीं होती और उन्हें धमकाया नहीं जा सकता। ’’ ...