लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : जब इंदिरा गांधी के 'उस' निर्णय ने भारत की संपूर्ण बैंकिंग प्रणाली को बदल दिया...

भारत : विवेक शुक्ला का ब्लॉग: 12 विलिंगडन क्रिसेंट- इंदिरा गांधी के दुख-सुख वाला घर

भारत : वनों और वन्यजीवों का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता, सीएम गहलोत बोले-गोडावण, खरमोर, सियागोश एवं गिद्ध को बचाना है

भारत : 8 सितंबर: आशा भोसले का जन्मदिन, गा चुकी हैं 16 हजार से ज्यादा गाने, पढ़ें आज का इतिहास

भारत : 2019 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मशहूर प्रकृतिवादी और प्रसारक सर डेविड एटनबरो को दिया गया

विश्व : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत से नफरत का नमूना, टेप से हुआ खुलासा, भारतीय महिलाओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

भारत : Pranab Mukherjee: 2 बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए थे प्रणब मुखर्जी, राष्ट्रपति रहते हुए लिए थे कई बड़े फैसले

भारत : आजादी के बाद से अब तक ये 18 नेता बने हैं कांग्रेस अध्यक्ष, इनमें से गांधी परिवार से नहीं थे 14 नेता

भारत : राजस्थान: राजीव गांधी की जयंती पर सीएम अशोक गहलोत शुरू करेंगे इंदिरा रसोई योजना, गरीबों को 8 रुपये में मिलेगा खाना

भारत : Independence Day 2020: सुरक्षा चाक चौबंद, लाल किले पर लगाया एंटी ड्रोन सिस्टम, see pics