Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Tahawwur Rana Extradition:डेविड वॉरेन की गवाही के दौरान मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों के पीछे की साजिश में तहव्वुर राणा की संलिप्तता स्थापित हुई। ...
Congress Convention: कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों की समानता के आधार पर ‘इंडिया’ गठबंधन की स्थापना की और उसे कायम रखा, इस प्रयास को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ...
Bihar Assembly Elections 2025:बिहार में वर्ष 1990 से ही कांग्रेस का प्रदर्शन गिरता गया। वहीं बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद तो बिहार में कांग्रेस चौथे नंबर की पार्टी बनकर रह गई। ...
Jaipur Hit-And-Run Case: जयपुर के एक भीड़ भाड़ इलाके में सोमवार रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने तेज गति से वाहन चलाते हुए कई पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ...
तेलंगाना सरकार में आईटी एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने कहा कि यह पूरे तेलंगाना में चुपचाप, व्यवस्थित रूप से और बेशर्मी से बीआरएस सरकार के 10 साल के शासन के दौरान हुई। ...