Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
PM Modi In Jammu and Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को उधमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। ...
बेशक देश-काल-परिस्थितियों के मुताबिक नेता का मन बदल सकता है, पर उसके संकेत तो मन-वाणी-कर्म से पहले ही मिलने शुरू हो जाने चाहिए। अगर अचानक मन बदलता है तो नेता की नीयत पर सवाल उठेंगे ही। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा प्रहार करते कहा कि वो आम चुनाव में देश से जुड़े गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ध्रुवीकरण करने की कोशिश करते हैं। ...
Rahul Gandhi On BJP: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार को वह राजस्थान में थे। ...
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, "अब तक यह 15 बार कहा है, रेवंत रेड्डी ने एक बार भी प्रतिक्रिया नहीं दी है, क्योंकि वह ग्रह पर हर छोटी चीज पर प्रतिक्रिया करते हैं...मैंने एक विशिष्ट आरोप लगाया है- रेवंत रेड्डी कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे। ...
Raaj Kumar Anand On Saurabh Bhardwaj: दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार आनंद ने दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं ईडी के डर से मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा नही ...