Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को हिदायत देते हुए कहा कि स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाए। ...
Vidhan Parishad election Live Updates Maharashtra MLC Election: वोटों की गिनती शाम 5 बजे की जाएगी। प्रत्येक विजेता उम्मीदवार को 23 प्रथम-वरीयता वोटों के कोटे की आवश्यकता होगी। ...
Maharashtra MLC Polls Live Updates: जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे। ...
Rajasthan Budget: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अब दुर्घटना जीवन बीमा कवरेज की बड़ी घोषणा कर दी है। यह ऐलान दूर-दराज गांवों में स्थित उन सभी युवाओं के प्रोत्साहन का काम करेगी, जो कहीं न कहीं खेलों के प्रति उत्साहित रहते हैं। ...
आज बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री दीया कुमारी ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करते हुए बड़ी घोषणा कर दी है। इसके साथ उन्होंने बताया कि अब हर वर्ष 1 लाख युवाओं को भाजपा सरकार नौकरी देने जा रही है। ...