Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को “झूठ का पुलिंदा” करार देते हुए कहा कि भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा क ...
पूर्व क्रिकेटर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जुबली हिल्स उपचुनाव में पूरी ताकत से लड़ रही है, जहां एक लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। ...
Vijayapura-Kalaburgi Highway: सोशल मीडिया पर आए वीडियो में भाजपा नेता विजुगौड़ा पाटिल का बेटा समर्थगौड़ा और उसके दोस्त टोल बूथ कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। ...
Sardar Patel's 150th birth anniversary: इस बार #RunForUnity को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिला, पुलिस स्टेशन, स्कूल और यूनिवर्सिटी में आयोजन होगा। ...
बीईओ ने नोटिस में कहा, ‘‘यह पाया गया है कि आपने सात अक्टूबर, 2025 और 13 अक्टूबर, 2025 को बीदर जिले के औराद (बी) तालुका में आयोजित आरएसएस पथ संचलन में भाग लिया था। इससे संबंधित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की गई हैं।’’ ...
Bihar Election 2025 LIVE: राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकना है क्योंकि इन लोगों ने मिलकर बिहार के गरीबों और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। ...