हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश का इतिहास उतना ही प्राचीन है, जितना कि मानव अस्तित्व का अपना इतिहास है। इस बात की सत्यता के प्रमाण हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई खुदाई में प्राप्त सामग्रियों से मिलते हैं। प्राचीनकाल में इस प्रदेश के आदि निवासी दास, दस्यु और निषाद के नाम से जाने जाते थे। Read More
मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल बजट 2024 पेश करने के दौरान बताया कि अब प्रदेश में आगामी 1 अप्रैल, 2024 से गाय और भैंस का दूध बढ़ी हुई कीमत पर मिलेगा। ...
हर्ष महाजन पहले कांग्रेस की राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री का पद संभाल चुके हैं और साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा के इस दांव ने सिंघवी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ...
Kamal Kanta Batra Death: कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। ...
यह पहली बार हुआ है कि जब स्नो लेपर्ड पॉपुलेशन असेसमेंट इन इंडिया (एसपीएआई) द्वारा इस तरह की जनसंख्या आकलन रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में भारत में मौजूदा स्थिति के हिसाब से 718 स्नो तेंदुओं की संख्या बताई है। ...
सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की भरमार आ गई है जहां कई किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लगा है और ट्रैफिक रेंगते हुए चल रहा है। पहाड़ी रास्तों पर जाम का आलम ये है कि एक्स पर मनाली ट्रेंड होने लगा है। ...
Weather Update: दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह सर्द रही जहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ...