Kamalkant Batra Death: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा का निधन

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 14, 2024 05:05 PM2024-02-14T17:05:16+5:302024-02-14T17:39:55+5:30

Kamal Kanta Batra Death: कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में करगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

Kargil War hero martyr Captain Vikram Batra's mother Kamalkant Batra passes away | Kamalkant Batra Death: शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमलकांत बत्रा का निधन

file photo

Highlightsवीरगति को प्राप्त हो गए थे।अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लोहा लिया। कमलकांत बत्रा का निधन हो गया। 

Kamalkant Batra Passes Awayकरीब 25 वर्ष पहले हुए करगिल युद्ध में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) की माता कमलकांत बत्रा का निधन हो गया। कमलकांत बत्रा हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार भी थीं। कमलकांत प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थीं। पति का नाम जीएल बत्रा है। वह 83 साल की थीं। इन्हें वीर माता के नाम से जाना जाता था। कैप्टन विक्रम बत्रा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लोहा लिया और इस दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। 

कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में करगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित है। भारतीय सेना ने 1999 में लद्दाख की अहम चोटियों पर कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए भीषण जवाबी हमला किया था। करगिल विजय दिवस भारत की पाकिस्तान पर जीत की याद में मनाया जाता है।

English summary :
Kargil War hero martyr Captain Vikram Batra's mother Kamalkant Batra passes away


Web Title: Kargil War hero martyr Captain Vikram Batra's mother Kamalkant Batra passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे