Rajya Sabha Elections 2024: भाजपा ने हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार के सामने पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को उतारा, निर्विरोध निर्वाचित होने की मंशा पर फिरा पानी

By आकाश चौरसिया | Published: February 15, 2024 06:17 PM2024-02-15T18:17:15+5:302024-02-15T18:25:12+5:30

हर्ष महाजन पहले कांग्रेस की राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री का पद संभाल चुके हैं और साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा के इस दांव ने सिंघवी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

Rajya Sabha Elections 2024 BJP filed former minister Harsh Mahajan against Congress candidate in Himachal | Rajya Sabha Elections 2024: भाजपा ने हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार के सामने पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को उतारा, निर्विरोध निर्वाचित होने की मंशा पर फिरा पानी

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsभाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के सामने पूर्व कांग्रेसी को चुनाव में उतार दियाउम्मीदवार हर्ष महाजन कांग्रेस की पूर्व राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री भी रहे हैंइसके अलावा हर्ष साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं

Rajya Sabha Elections 2024: भाजपा ने हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के सामने हर्ष महाजन को मैदान में उतारकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है। हर्ष महाजन पहले कांग्रेस की राज्य सरकार में पशुपालन मंत्री का पद संभाल चुके हैं और साल 1986 से 1995 के बीच युथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा के इस दांव ने सिंघवी को निर्विरोध निर्वाचित कराने की कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

भाजपा ने ऐसे समय पर तुरुप का पत्ता फेंका है, जब कांग्रेस की ओर से निर्विरोध जीत का दावा किया जा रहा था। हर्ष महाजन भाजपा में 2022 के हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले आएं थे। महाजन ने इस दौरान विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामंकन दाखिल किया।   

अभी हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 68 विधाकों में से कांग्रेस के 40, भाजपा के 25 और 3 निर्दलीय विधायक हैं। महाजन ने नामंकन के दौरान कहा, "हम चुनाव जीतेंगे और मैंने नामंकन जीतने के लिए फाइल किया है"।  

जब हर्ष महाजन से संख्या और क्रॉस-वोटिंग की संभावन के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा, उन्हें संख्या चिंता नहीं है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस में कुछ विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं, जिनके मत उनको मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा सारी स्थिति 27 फरवरी को स्पष्ट हो जाएगी।

हर्ष महाजन हिमाचल विधानसभा में तीन बार साल 1993, 1998 और 2003 में विधायक के रूप में चुनकर आए हैं। सिंघवी को कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन अगर राज्य से किसी को टिकट दिया जाता तो बेहतर होता। 

Web Title: Rajya Sabha Elections 2024 BJP filed former minister Harsh Mahajan against Congress candidate in Himachal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे