हिमाचल प्रदेश विधासभा की 68 सीटों के लिए 9 नवंबर 2017 को मतदान किए गए। मतगणना 18 दिसंबर को की जाएगी। 2012 विधासभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की, बीजेपी को 26 सीटों पर जीत मिली, जबकि निर्दलीय 5 सीटों पर और हिमाचल लोकहित कांग्रेस 1 सीट पर विजयी रही। पांच बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 78 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने इस बार एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस के हाथ से सत्ता खींचने में बीजेपी को सफलता मिल पाएगी?