जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
Uttarkashi Cloudburst News LIVE: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली में हुए भारी नुकसान पर दुख जताया और प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है। ...
Bihar Bridge Collapse : बिहार के जमुई जिले में उलई नदी पर बने पुराने और बंद पड़े पुल का एक हिस्सा ढह गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। ...
हरियाणा के गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे शहर में लगभग बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। जगह-जगह पानी भरने से वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ...
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में सोमवार रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, 20 से अधिक वाहन मलबे में दब गए और कई घरों में पानी भर गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ...