टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 54 वर्ष के थे। साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को मुंबई में हुआ था। 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह का प्रमुख बनाया गया था। 24 अक्टूबर 2016 को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। वह टाटा समूह के छठे अध्यक्ष थे।