Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
सपकाल ने मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह सवाल किया जिसमें प्रधानमंत्री ने कांग्रेस से कहा था कि अगर मुसलमानों के प्रति उसकी हमदर्दी सच्ची है तो उसे किसी मुसलमान को अपना अध्यक्ष बनाना चाहिए। ...
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आश्चर्य होता है कि यह वही देश है जिसमें वक्फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई है. जमीन कब्जा करने वालों के पास कोई कागज नहीं है और ना ही कोई राजस्व का रेकॉर्ड है. ...
कांग्रेस ने अपने बिहार प्रभारी के तौर पर कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश राम को नियुक्त किया है। काग्रेस संगठन में हुए इन बदलावों को पार्टी आने वाले चुनाव के पहले हर मोर्चे पर खुद को मजबूत बनाकर पेश कर रही है। ...
Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में हुई लंबी चर्चा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा कुछ नहीं बोलना क्या उचित है जबकि विपक्ष सीएए की तरह इसे संविधान के उल्लंघन का मामला बता रहा है। ...
Haryana Congress: कांग्रेस ने बिहार के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जयहिंद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया। ...