देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार (31 मई) को हुई। इसमे कैराना लोकसभा सीट पर हुए अहम उपचुनाव भी शामिल हैं जिसमें बीजेपी के सामने संयुक्त विपक्ष ने चुनौती पेश की है। उत्तर प्रदेश की कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नागालैंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे आए। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नतीजे भी आए। जानें, इन सभी सीटों का पूरा लेखा-जोखा और सियासी समीकरण।इससे पहले उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा (गोरखपुर और फूलपुर) सीट, बिहार की एक लोकसभा (अररिया) और दो विधानसभा (भभुआ और जहानाबाद) सीट के लिए उपचुनाव के नतीजे आए जिसमें बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इन पांच सीटों पर 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को नतीजे घोषित किए गए। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ सांसद थे। विधान परिषद में जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाया जा रहा था। केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद फूलपूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया गया। सीमांचल के बड़े नेता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट खाली हुई थी। Read More
इस मुलाकत ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। राज्य में हाल में उपचुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद योगी आदित्यनाथ की अमित शाह से यह पहली मुलाकात थी। ...
विपक्ष ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की लगभग तय मानी जानी वाली इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज़ कर 2019 लोकसभा चुनावों में गठबंधन को नया आयाम दिया। ...
सुरेन्द्र सिंह ने उपचुनाव परिणाम का ठीकरा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सिर फोड़ते हुए कहा कि पराजय के लिये मुख्यमंत्री योगी कम, उनके मंत्री ज्यादा जिम्मेदार हैं। ...
उपचुनाव में हारने पर पार्टी ने कहा कि इस तरह के चुनावों में लोग प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के लिए वोट नहीं देते बल्कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर आधारित होते हैं। ...
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा- वो अपने राज्य में हारे लेकिन महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए आए। जनता ने योगी की मस्ती उतारा दी। ...