बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1) के कारण होता है। बर्ड फ्लू एक वायरल संक्रमण है जो न केवल पक्षियों के लिए बल्कि अन्य जानवरों और मनुष्यों के लिए भी उतना ही खतरनाक है। बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान आसानी से संक्रमित हो जाते हैं। बर्ड फ्लू के लक्षणों में खांसी, दस्त, बुखार, सांस की समस्या, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, नाक बहना और बेचैनी हो सकती है। बर्ड फ्लू कई प्रकार के होते हैं, लेकिन H5N1 इंसानों को संक्रमित करने वाला पहला एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है। इसका पहला मामला 1997 में हांगकांग में मिला था। Read More
दिल्ली में बर्ड फ्लू को लेकर एनिमल हसबैंडरी विभाग के अनुसार जालंधर भेजे गए 8 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली में बीते कई दिनों से पक्षियों की मौत हो रही है। ...
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस मशहूर जलाशय तथा पार्क को 10 बत्तखों के मृत पाए जाने के बाद शनिवार को बंद कर दिया था। सिंह ने बताया कि कुछ नमूने जालंधर भी भेजे गए हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। ...
बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए हरियाणा के पशुपलान मंत्री जे पी दलाल ने शुक्रवार को कहा था कि पांच कुक्कुट पालन केंद्रों में 1,66,128 पक्षियों को मारा जाएगा तथा उन्हें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार दफनाया जाएगा। ...
द्वारका और मयूर विहार फेज-तीन तथा पश्चिमी दिल्ली के हस्तसाल गांव से कौवों की मौत की सूचना मिली है। यहां कई सारे कौआ को मृत अवस्था में पाकर सरकारी टीम एक्टिव हो गई है। ...