साल 2023 में कई राज्य में चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का ‘सेमी-फाइनल’ माना जा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्वोत्तर राज्यों-नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में सबसे पहले विधानसभा चुनाव होंगे। नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव इस साल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। Read More
Rajasthan Congress Griha Lakshmi Guarantee: 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की अपनी मौजूदा योजना का विस्तार करते हुए सभी 1.04 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की घोषणा भी की। ...
राजस्थान भाजाप ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि प्रियंका ने चुनाव आचार संहिता की सीमा रेखा पार की है। ...
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बृहस्पतिवार को राजकुमार राव को नेशनल आइकन के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त करेंगे। आयोग मतदाताओं को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख भारतीयों को नेशनल आइकन के रूप में नियुक्त करता है। ...
दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई 'अखिलेश-वखिलेश' वाली टिप्पणी पर कहा कि किसी को किसी के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अगले महीने होने वाले सभी पांच राज्यों के चुनाव में जीत दर्ज करके उन राज्यों में सरकार बनाएगी। ...
शिवराज सिंह चौहान द्वारा नवरात्रि के मौके पर आवास पर की गई 'कन्या पूजा' को लेकर दिग्विजय सिंह ने तंज किया तो शिवराज सिंह ने कहा कि वो ओझी और अपमानजनक टिप्पणी करके बहुत नीचे गिर गए हैं। ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर बगावती सुर तेज होते नजर आ रहे हैं। दरअसल टिकट बंटवारे का पेंच पार्टी के लिए भारी पड़ता जा रहा है क्योंकि कार्यकर्ता मध्य प्रदेश आलाकमान के फैसलों से बेहद नाखुश हैं। ...