"जो लोग महिलाओं को 'आइटम' कहते हैं...", शिवराज सिंह चौहान ने क्यों की दिग्विजय सिंह के लिए ऐसी टिप्पणी, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: October 24, 2023 03:14 PM2023-10-24T15:14:52+5:302023-10-24T15:23:30+5:30

शिवराज सिंह चौहान द्वारा नवरात्रि के मौके पर आवास पर की गई 'कन्या पूजा' को लेकर दिग्विजय सिंह ने तंज किया तो शिवराज सिंह ने कहा कि वो ओझी और अपमानजनक टिप्पणी करके बहुत नीचे गिर गए हैं।

"People who call women 'items'...", why did Shivraj Singh Chouhan make such comments for Digvijay Singh, know here | "जो लोग महिलाओं को 'आइटम' कहते हैं...", शिवराज सिंह चौहान ने क्यों की दिग्विजय सिंह के लिए ऐसी टिप्पणी, जानिए यहां

"जो लोग महिलाओं को 'आइटम' कहते हैं...", शिवराज सिंह चौहान ने क्यों की दिग्विजय सिंह के लिए ऐसी टिप्पणी, जानिए यहां

Highlightsशिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि पर किया 'कन्या पूजन', दिग्विजय सिंह ने तंज किया, मचा बलावदिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने शिवराज सिंह से ज्यादा नाटकीय व्यक्ति नहीं देखाशिवराज सिंह ने कहा, जो लोग महिलाओं को 'आइटम' कहते हैं, उनका क्या कहना

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में मची रार ने उस समय बहद तीखा रुप ले लिया, जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर नवरात्रि के मौके पर की गई 'कन्या पूजा' को लेकर तंज किया गया।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार दिग्विजय सिंह द्वारा कन्या पूजन को लेकर की गई टिप्पणी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बेहद गंभीरता से लेते हुए पलटवार किया और कहा कि वो ओझी और अपमानजनक टिप्पणी करके बहुत नीचे गिर गए हैं।

दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि के आखिरी दिन भोपाल में अपने घर पर 'कन्या पूजा' का आयोजन किया था।

इस संबंध में जब पत्रकारों ने बीते सोमवार को दिग्विजय सिंह से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान के कदम को नाटकीय बताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री के बारे में क्या बात करनी है, मैंने उनसे ज्यादा नाटकीय व्यक्ति नहीं देखा है।"

इस हमले से आहत शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जो लोग महिलाओं को 'आइटम' कहते हैं, वे उनका इशारा नहीं समझ सकते हैं।" सीएम शिवराज ने 'एक्स' पर कहा, "मैं बेटियों की पूजा करता हूं। मैं बेटियों और बहनों के पैर धोता हूं। दिग्विजय जी, आप सनातन धर्म के खिलाफ अपनी लड़ाई में बहुत नीचे गिर गए हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी से नवरात्रि में होने वाले'कन्या पूजा' पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा, "मैं सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछता हूं कि क्या आप 'कन्या पूजा' के खिलाफ हैं। कृपया अपना रुख स्पष्ट करें।"

मालूम हो कि बीते सोमवार को नवरात्रि के समापन पर मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर पर 'कन्या पूजन' का आयोजन किया था, जिसमें 300 से अधिक लड़कियां मौजूद थीं।

उस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा, "मुझे बहुत ख़ुशी है कि कन्याएं यहां आई हैं और हम उनमें देवी देखते हैं। भारतीय संस्कृति में बेटी, बहन और नारी का दर्जा हमेशा बहुत ऊंचा रहा है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां भगवान निवास करते हैं।"

Web Title: "People who call women 'items'...", why did Shivraj Singh Chouhan make such comments for Digvijay Singh, know here

मध्य प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे