निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के तेज तर्रार नेता और अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। ...
Punjab Election 2022: भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिये अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ भाजपा ने गठबंधन किया है। ...
Assembly Election 2022: अगले दो महीनों में कुल 690 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसमें अधिकतम यूपी (403 सीटें) के बाद पंजाब (117), उत्तराखंड (70), मणिपुर (60) और गोवा (40) होंगे। ...
Assembly Election 2022: आज ही गोवा के मंत्री एवं भाजपा के विधायक माइकल लोबो ने प्रमोद सावंत नीत मंत्रिमंडल के साथ ही विधानसभा के सदस्य के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया था। लोबो केलनगुटे विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। ...