Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिह्न, खेल से है जुड़ा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 10, 2022 06:48 PM2022-01-10T18:48:14+5:302022-01-10T18:49:43+5:30

Punjab Election 2022: भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिये अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ भाजपा ने गठबंधन किया है।

Punjab Election 2022 Captain Amarinder Singh's Punjab Lok Congress party gets hockey stick and ball symbol | Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को मिला चुनाव चिह्न, खेल से है जुड़ा मामला

सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से गठबंधन किया है। 

Highlightsअमरिंदर सिंह ने नई पार्टी का कार्यालय खोला।सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था।तीन दलों के इस गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र होगा।

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को  चुनाव चिह्न मिल गया है। निर्वाचन आयोग ने हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिह्न दिया है। सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से गठबंधन किया है। 

राज्य में 14 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) (संयुक्त) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

राज्य में विधानसभा चुनाव होने से महज कुछ महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह को अचानक हटाए जाने के बाद सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी खुद की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई। नवजोत सिंह के साथ संबंध खराब हो गए।

 पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को अपनी नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में पांच उपाध्यक्ष और 17 महासचिव नियुक्त किए। प्रभारी महासचिव (संगठन) कमल सैन ने कहा कि पार्टी पदों पर नई नियुक्तियों के लिए आदेश रविवार को जारी किए गए। पांच उपाध्यक्षों के नाम हैं अमरीक सिंह अलीवाल, प्रेम मित्तल, फरजाना आलम, हरजिंदर सिंह ठेकेदार और संजय इंदर सिंह बन्नी चहल।

महासचिवों में राजविंदर कौर भगीके, राजिंदर सिंह राजा, पुष्पिंदर सिंह भंडारी और सरिता शर्मा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रोहित कुमार शर्मा को मोहाली का जिला अध्यक्ष और वकील संदीप गोरसी को पीएलसी के कानूनी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Web Title: Punjab Election 2022 Captain Amarinder Singh's Punjab Lok Congress party gets hockey stick and ball symbol

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे