अमिताभ बच्चन बॉलीवुड फिल्मों के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता हैं। चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्यार से बिगबी, शहंशाह भी कहते हैं। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर उन्हें 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ साथ वे गायक, निर्माता और टीवी प्रिजेंटर भी रहे हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान से भी नवाजा है। अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता हरिवंशराय बच्चन जाने-माने कवि हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी का नाम जया बच्चन और बेटे का नाम अभिषेक बच्चन है। अभिताभ बच्चन फिलहाल 102 नॉट आउट फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। Read More
Amitabh Bacchan Twitter Hacked: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 37.4 मिलियन फॉलोवर हैं। ...
अमिताभ बच्चन के करीबी रहे और लगभग 35 साल तक उनके सेक्रेटरी रहे शीतल जैन का शनिवार को निधन हो गया है। अमिताभ ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तभी शीतल उनके सेक्रेटरी थे। ...
अमिताभ बच्चन रिसेंटली इस साल बदला फिल्म में दिखाई दिए हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। वहीं जल्द ही अमिताभ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट होंगी। ...