आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह भाजपा शासित राज्य का कोई एक सरकारी स्कूल दिखाएं जिसकी तुलना राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल की से की जा सकती है। ...
निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार को लगभग 30 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।" दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1,029 उम्मीदवारो ...
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी। ...
दिल्ली में रहने वाले करोड़ों लोग भले ही 8 फरवरी 2020 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी उम्मीदें लिए वोट करेंगे। लेकिन, दिल्ली के ही जीबी रोड (GB Road) में देह व्यापार कर रही हजारों महिलाएं बिना किसी आशा व उम्मीद के चुनाव में मतदान करेंगी। जब दिल ...
Nirbhaya case: शीर्ष अदालत ने हाल ही में दो अन्य मुजरिमों --विनय कुमार शर्मा (26) और मुकेश सिंह (32) की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी थी। चारों मुजरिमों को अदालत के आदेश के अनुसार एक फरवरी को सुबह छह बजे फांसी पर चढ़ाया जाना है। ...
हरि नगर के निवर्तमान विधायक जगदीप सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। ...
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक, आम आदमी पार्टी से जुड़े संदेशों औरा नारों के कारण 1305 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी जबकि 196 वाहनों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नारे लिखे हुए थे। ...
Delhi elections: जेपी नड्डा ने कहा कि शरणार्थी भारत सरकार में नौकरी नहीं कर सकते, यहां पढ़ाई नहीं कर सकते, यहां मकान नहीं खरीद सकते, क्योंकि वो यहां के नागरिक नहीं हैं। क्या उनको बसना हमारी जिम्मेदारी है या नहीं? ...